Released on November 7, 2007

163K Views

Thumbnail

[Intro: Sonu Nigam]

तुमको पाया है तो जैसे खोया हूँ

कहना चाहूँ भी तो तुमसे क्या कहूँ?


[Pre-Chorus: Sonu Nigam]

तुमको पाया है तो जैसे खोया हूँ

कहना चाहूँ भी तो तुमसे क्या कहूँ?

किसी ज़बाँ में भी वो लफ्ज़ ही नहीं

कि जिनमें तुम हो क्या, तुम्हें बता सकूँ


[Chorus: Sonu Nigam]

मैं अगर कहूँ, "तुम सा हसीं

कायनात में नहीं है कहीं"

तारीफ़ ये भी तो सच है कुछ भी नहीं

तुमको पाया है तो जैसे खोया हूँ


[Instrumental Break]


[Verse 1: Sonu Nigam]

शोख़ियों में डूबी ये अदाएँ चेहरे से झलकी हुई हैं

ज़ुल्फ़ की घनी-घनी घटाएँ शान से ढलकी हुई हैं

लहराता आँचल, है जैसे बादल

बाँहों में भरी है जैसे चाँदनी, रूप की चाँदनी


[Chorus: Sonu Nigam]

मैं अगर कहूँ, "ये दिलकशी

है नहीं कहीं, ना होगी कभी"

तारीफ़ ये भी तो सच है कुछ भी नहीं

तुमको पाया है तो जैसे खोया हूँ


[Instrumental Break]


[Verse 2: Shreya Ghoshal]

तुम हुए मेहरबाँ तो है ये दास्ताँ

ओ, तुम हुए मेहरबाँ तो है ये दास्ताँ

अब तुम्हारा-मेरा एक है कारवाँ

तुम जहाँ, मैं वहाँ


[Chorus: Sonu Nigam]

मैं अगर कहूँ, "हमसफ़र मेरी

अप्सरा हो तुम या कोई परी"

तारीफ़ ये भी तो सच है कुछ भी नहीं


[Pre-Chorus: Sonu Nigam]

तुमको पाया है तो जैसे खोया हूँ

कहना चाहूँ भी तो तुमसे क्या कहूँ?

किसी ज़बाँ में भी वो लफ्ज़ ही नहीं

कि जिनमें तुम हो क्या, तुम्हें बता सकूँ


[Chorus: Sonu Nigam]

मैं अगर कहूँ, "तुम सा हसीं

कायनात में नहीं है कहीं"

तारीफ़ ये भी तो सच है कुछ भी नहीं