Return Gift Freestyle

By Encore ABJ

Released on July 15, 2024

Thumbnail

[Encore ABJ "Mera Return Gift" के बोल]


[Intro]

Ahem, ahem, check

Aha, aha, yeah

पहली बात तो भाई, thank you so much

मेरे सारे भाई-बहनों के लिए TBSM4L, तेरा भाई Seedhe Maut

Huh, ये मेरा छोटा सा return gift है तुम्हारे लिए

Check


[Verse]

आज-कल बस वक्त का पता चलता है दोस्तों के लफ़्ज़ से

अभी था “Happy New Year”, अब कह रहे हैं “Happy Birthday”

Time slip या time skip? पता नहीं

मैं बस चिट्ठियाँ लिख रहा था, मोहर "TBSM" की थी खत पे

कुछ कहते झूठ, सोचे जाएंगे निकल ये बच के

हमने कहा सच, और वहाँ हो गई इनकी चौदह फट के

फिर बोले और झूठ पे और झूठ पे और झूठ

हम हँस के बोले, "ये ले, आके आग में तू और कूद"

जुड़ा हूँ कला से जैसे DHH और Orkut

हलक में देने के लिए कलम रखी है चार foot

कभी मैं तोड़ू फिर जोड़ू मैं दिल के तार खुद

अच्छा लगे सुन के, सुना के लोगों के चार दुख

कलम से जादू-टोना, mic पे करू झाड़-फूक

भाई हैं सारे stoner, है Shillong की हरी झाड़ फूक

तू खाली बैठा रहा है माल फूक

फूकना है तो पहले जहाँ चढ़ के बैठा है तू वो चने की झाड़ फूक

तेरा भाई Seedhe Maut रहेगा मौत तक

मैं मौन नहीं रहूँगा जब तक ना लूँ permanent मौन व्रत

और मौत का क्या है वो अपने पास बुला ले, कौन-कब

मैं करूँ तभी करम, दे बाकी चीज़ों को कौन fuck?

Zero पे clean bowled, ये ball करे, कौन duck?

सड़क की ये ज़बान, मैं बना Mr. Misconduct

और Negi Da के आगे यहाँ करे mister, miss कौन शक?

सपनों के पीछे बच्चे करते रहे बिस्तर piss, off luck

झूठी खबरों को बेचो खब्रिस्तान में

अपनी श्रद्धा को prove करूँ, नहीं हूँ ऐसा इंसान मैं

दिखता है कचरा किसके दिमाग में

हम बोले देश पे तो ये आ गए सारे हिन्दू-मुसलमान पे

कलियुगी शिष्य करे गुरु से विश्वासघात

जिंदगी है random, सही कहा था Kafka

चेला कहे गुरु से कि गुरु ने विद्या चुराई

मैं चुरा कैसे सकता हूँ? मैंने ही तुझे विद्या सिखाई (Aanh)

तो आज के बाद से मुड़के देखेंगे नहीं पीछे

सबके करम आते आगे, दिखते हैं सबको नतीजे

Proud हैं सारे मामा-मामी और सारे भांजे-भतीजे

सुनो, नाम रख ज़बान पे मेरा, मैं हूँ Encore ABJ, ungh


[Outro]

TBSM4L, फिर से शुक्रिया और दिल से प्यार

सदाबहार, तेरा भाई

कवि कहना चाहते हैं कि, "We the best, we the best, we the best, we the best"

Aha