Released on August 6, 2021

75K Views

Thumbnail

[Chorus]

ओ, देस मेरे, तेरी शान पे सदक़े

कोई धन है क्या तेरी धूल से बढ़ के?

तेरी धूप से रौशन, तेरी हवा पे ज़िंदा

तू बाग़ है मेरा, मैं तेरा परिंदा


[Verse 1]

है अर्ज़ ये दीवाने की, जहाँ भोर सुहानी देखी

एक रोज़ वहीं मेरी शाम हो

कभी याद करे जो ज़माना, माटी पे मर-मिट जाना

ज़िक्र में शामिल मेरा नाम हो


[Chorus]

ओ, देस मेरे, तेरी शान पे सदके

कोई धन है क्या तेरी धूल से बढ़ के?

तेरी धूप से रौशन, तेरी हवा पे ज़िंदा

तू बाग़ है मेरा, मैं तेरा परिंदा


[Bridge]

आँचल तेरा रहे, माँ, रंग-बिरंगा, ओ-ओ

ऊँचा आसमाँ से हो तेरा तिरंगा


[Verse 2]

जीने की इजाज़त दे-दे या हुक्म-ए-शहादत दे-दे

मंज़ूर हमें जो भी तू चुने

रेशम का हो वो दुशाला या कफ़न सिपाही वाला

ओढ़ेंगे हम जो भी तू बुने


[Chorus]

ओ, देस मेरे, तेरी शान पे सदके

कोई धन है क्या तेरी धूल से बढ़ के?

तेरी धूप से रौशन, तेरी हवा पे ज़िंदा

तू बाग़ है मेरा, मैं तेरा परिंदा