Released on September 14, 2018

92K Views

Thumbnail

[Pre-Chorus]

पल एक पल में ही थम सा गया

तू हाथ में हाथ जो दे गया


[Chorus]

चलूँ मैं, जहाँ जाए तू

दाएँ मैं तेरे, बाएँ तू

हूँ रुत मैं, हवाएँ तू, साथिया

हँसूँ मैं जब गाए तू

रोऊँ मैं, मुरझाए तू

भीगूँ मैं, बरसाए तू, साथिया


[Verse 1]

साया मेरा है तेरी शकल

हाल है ऐसा कुछ आजकल

सुबह मैं हूँ, तू धूप है

मैं आईना हूँ, तू रूप है

ये तेरा साथ ख़ूब है, हमसफ़र


[Verse 2]

तू इश्क़ के सारे रंग दे गया

फिर खींच के अपने संग ले गया

कहीं पे खो जाएँ, चल

जहाँ रुक जाए पल

कभी ना फिर आए कल, साथिया


[Verse 3]

एक माँगे अगर, १०० ख़्वाब दूँ

तू रहे ख़ुश, मैं आबाद हूँ

तू सब से जुदा-जुदा सा है

तू अपनी तरह-तरह सा है

मुझे लगता नहीं है तू दूसरा


[Pre-Chorus]

पल एक पल में ही थम सा गया

तू हाथ में हाथ जो दे गया


[Chorus]

चलूँ मैं, जहाँ जाए तू

दाएँ मैं तेरे, बाएँ तू

हूँ रुत मैं, हवाएँ तू, साथिया

हँसूँ मैं जब गाए तू

रोऊँ मैं, मुरझाए तू

भीगूँ मैं, बरसाए तू, साथिया